Monday, September 28, 2026
Home Crime Hoshiarpur: बसंत नगर में झगड़ा छुड़ाने गए राकेश व उनके साथियों पर...

Hoshiarpur: बसंत नगर में झगड़ा छुड़ाने गए राकेश व उनके साथियों पर चलाई गोलियां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के मोहल्ला बसंत नगर में कथित तौर पर गोली चलने की खबर है, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी देते हुए राकेश कुमार निवासी रविदास नगर ने बताया कि उनके किसी रिश्तेदार जोकि बसंत नगर में रहते हैं का किसी के साथ झगड़ा हो गया था, पता चलने पर जब वह झगड़ा सुलझाने गए तो दूसरे पक्ष ने उन्हें धमकियां देनी शुरु दी।

Advertisements

मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने कहा कि आपस की बात है उसे बैठकर सुलझा लेते हैं और वह उनके साथ बसंत नगर गए, वहां पहुंचते ही दूसरे पक्ष ने उन पर गोलियां चला दी। उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। उनके अनुसार हमलावरों ने करीब 3 फायर किए। भगवान का शुक्र रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस द्वारा जांच जारी थी तथा अभी तक अधिकारिक तौर पर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here