Wednesday, September 16, 2026
Home hoshiarpur इमारतों के निर्माण संबंधी विधायक जिम्पा के नरम रुख से शहर निवासियों...

इमारतों के निर्माण संबंधी विधायक जिम्पा के नरम रुख से शहर निवासियों को मिलेगी राहतः पूर्व पार्षद धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के विधायक व पूर्व मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा द्वारा हाल ही में नगर निगम में निगम अधिकारियों खासकर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक करके अनाधिकृत तौर पर बनाई जा रहीं इमारत मालिकों पर शिकंजा कसने और छोटे-छोटे दुकानदारों एवं आम लोगों जो घर व दुकान आदि बना रहे हैं को तंग परेशान न करने की बात कहते हुए जो निर्देश दिए गए हैं, उनका आम शहरी को काफी लाभ मिलेगा और यह निर्देश राहत भरे होंगे। इतना ही नहीं बिना नक्शे या नक्शे के विपरीत बड़े-बड़े निर्माण करवाने के पीछे विधायक का हाथ होने की आशंकाओं एवं आरोपों पर विराम लगाते हुए विधायक का कहना कि ऐसे उक्त लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए, भी सराहनीय है।

Advertisements

यह बात पंजाब स्वर्णकार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने यहां जहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि भरी बैठक में विधायक जिम्पा द्वारा आम लोगों को राहत तथा नियमों के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए जाने से साफ है कि वह किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तथा रहेंगे। श्री धीर ने कहा कि किसी कार्य के लिए अगर सरकार ने नियम बनाए हैं तो उनका पालन जरुरी है, लेकिन अपने निजी स्वार्थ के लिए विधायक के नाम का प्रयोग करने वालों को भी यह बात समझ आ गई होगी कि विधायक जिम्पा किसी भी गलत व्यक्ति का समर्थन नहीं करते तथा वह आम लोगों के साथ हैं। पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि शहर व आसपास के इलाके के विकास के लिए विधायक जिम्पा द्वारा पूरी मेहनत के साथ कार्य किया जा रहा है और सारे शहर को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य तेजी से गतिमान है।

उन्होंने कहा कि विधायक जिम्पा आम लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं, जो विरोधियों से बर्दाश्त नहीं हो रहा, इसलिए वह कोई न कोई बहाना खोजकर कथित भ्रष्टाचार के साथ उनका नाम जोड़ने की कोशिश में रहता है, लेकिन शहर निवासी जानते हैं कि विधायक जिम्पा पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ तथा आलोचकों की परवहा किए बिना हलका वासियों की सेवा में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here