
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस,समाजवादी पार्टी तथा अन्य विपक्षी दल SIR पर ऐसे हो हल्ला मचा रहे है जैसे SIR को केवल मोदी सरकार ने ही शुरू करवाया हो। दरअसल मे आज़ादी के बाद संविधान के अंतर्गत चुनाव आयोग को सवैधानिक दर्ज़ा प्राप्त हुआ है तथा चुनाव आयोग वोटरसूची को समय संगत बनाने के लिए हर 15-20साल के बाद SIR के जरिए ग़लत वोटों को सूचि से हटाता है तथा योग्य वोटों को सूचिबद्ध करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त तथा SIR के विरोध में राहुल गांधी, कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों ने जो बेवजह मनघड़त आराेप लगाने शुरु किये है,उस पर पलट बार करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियां अपनी लगातार हो रही हार जाए से बुरी तरह बौखला चुकी हैं।जो चुनाव वह जीत जाती है उसमें वोटर मशीने तथा वोटर सूचियां उन्हें सही लगती हैं तथा स्वीकार्य होती है।

अगर चुनाव हर जाये तो अपनी झेंप बचाने के लिये वोटर सूचियों व मशीनों के खिलाफ हो हल्ला किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने काम कर रही है। यहां तक कि आपरेशन सिंदूर तथा सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के शौर्य के पराक्रमों पर भी विपक्षियों ने उंगली उठाने का दु :साहस किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा SIR पर सर्व समति से फैसले लेने के तथ्य सामने आने पर कांग्रेस जनता में झूठी साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग अब विपक्षी पार्टियों के झूठे आरोपों में फंसने वाले नहीं हैं तथा आगामी चुनावों में उनको मुंह तोड़ जबाव देंगे।












