
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार द्वारा ज़ारी सूचना के अनुसार हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में विश्व विद्यालय में 28 सितंबर को आयोजित हो रहे भव्य सम्मान समारोह में होशियारपुर वासी प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ धर्मपाल साहिल को” पंजाब हिंदी साहित्य रत्न” से सम्मानित किया जाएगा।

उन्हें यह सम्मान हिंदी भाषा में सृजित उत्कृष्ट पुस्तकों, शोध कार्यों एवं कंडी की संस्कृति सभ्याचार को राष्ट्रीय फलक पर हिन्दी की मुख्य धारा से जोड़ने के महत्वपूर्ण कार्य के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ साहिल राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति भारत सरकार के नामित सदस्य भी हैं।












