जगतगुरू शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर 29 दिसंबर को विम्लांबा शक्ति संस्थान पहुंचकर देंगे आशीर्वाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जगतगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर होशियारपुर में विमलांबा शक्ति संस्थान खानपुर में पधार रहे हैं। पूरी पीठ परिषद होशियारपुर के अध्यक्ष रमेश भारद्वाज जी संस्थान के चेयरपर्सन संध्या पासी ने बताया कि महाराज श्री 29-12-2020 को प्रात: 7 बजे आश्रम में पधार रहे हैं और आश्रम में नित्य प्रति गोष्टी का कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे से 1:00 बजे तक आश्रम में किया जाएगा। महाराज श्री 08-01-2021 तक आश्रम में रहेंगे।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्म प्रेमी महाराज श्री का आशीर्वाद उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार आश्रम में ले सकते हैं। इस अवसर पर पंडित बिंदुसार शुक्ला, संदीप नागोरी, संदीप शास्त्री, तिलक राज चौहान, कमल वर्मा, निपुण शर्मा, गौरव गर्ग, संजीव हैरी, बलदेवगढ़ गॉड आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here