
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के सह-इंचार्ज सूरज ठाकुर ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल काका ने भी बैठक में भाग लेते हुए इस बारे में अपने विचार पेश किए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी तालमेल और सहयोग से तथा ग्राउंड वर्क करने वाले कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बरकरार रखने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और इसके लिए हर कांग्रेसी को मैदान में अभी से जुट जाना चाहिए।












