
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व पार्षद व स्वर्णकार भलाई बोर्ड के चेयरमैन सुदर्शन धीर ने साथियों सहित मेयर हाउस पहुंचकर मेयर परवीन सैनी और उनके पति कृष्ण सैनी निक्का को मां भगवती भामैश्वरी देवी जी का आशीर्वाद प्राप्त चुनरी भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह बतौर पार्षद परवीन सैनी के साथ कार्य कर चुके हैं तथा एक छोटी बहन की तरह ही वह उनका सहयोग करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर की भलाई एवं विकास कार्यों में जहां भी उनके सहयोग की जरुरत होगी वह सदैव उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मेयर परवीन सैनी ने श्री धीर व उनकी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि शहर की भलाई एवं विकास के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर रविशंकर धीर व एडवोकेट राजन धीर मौजूद थे।












