Tuesday, September 29, 2026
Home Hoshiarpur अश्वनी कुमार लड्डू सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान और राजा हंस चेयरमैन...

अश्वनी कुमार लड्डू सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान और राजा हंस चेयरमैन नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम में सफाई मजदूर फैडरेशन के पुनर्गठन संबंधी एक बैठक भगवान वाल्मीकि सभाओं, धर्म रक्षा समिति एवं भावाधस पदाधिकारियों की अगुवाई में हुई। जिसमें सफाई एवं सीवरमैन कर्मियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाकर उन्हें हल करवाने और नगर निगम में फैले एकाधिकार पर अंकुश लगाने संबंधी कई अहम फैसले लिए गए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अश्वनी कुमार लड्डू को फैडरेशन का प्रधान और राजा हंस को चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अश्वनी कुमार लड्डू ने कहा कि फैडरेशन सफाई एवं सीवरमैन कर्मियों की समस्याओं के हल के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी और सरकार से शेष रहती मांगे पूरी करवाने का भी पूरा प्रयास करेगी।

Advertisements

इस मौके पर बैठक में मौजूद सदस्यों ने श्री लड्डू और राजा हंस को सम्मानित किया। इस उपरांत फैडरेशन के पदाधिकारियों एवं सभाओं के सदस्यों ने निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू से भेंटकर इस संबंधी उन्हें जानकारी दी और कहा कि निगम द्वारा कर्मियों हित या ड्यूटियों संबंधी लिए जाने वाले फैसलों में फैडरेशन की सहमति जरुर ली जाए ताकि निगम कार्यप्रणाली को सुचारु बनाने में इनकी भी भूमिका यकीनी बनाई जा सके। इस पर कमिशनर मैडम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपना कार्य पूरी मेहनत से करने की बात कहते हुए अपनी तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तरसेम लाल हंस, मोहन लाल पहलवान, तरसेम लाल आदिया, विकास हंस, अनिल हंस, चिंटू हंस, आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन के प्रधान कमल भट्टी, सुपरवाइजर अरुण माली, बिक्की, अश्वनी व रजिंदर कुमार, सुरिंदर भट्टी, संजय शर्मा, राकेश सिद्धू, अनिल गिल, जस्सी भट्टी, दर्शन सिद्धू, बिल्ला कोच, यशपाल, जोगिंदरपाल आदिया, अमन सहोता, नरेश कुमार बब्बू, दीपक मट्टू, गगनदीप, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं यूनियन सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here