
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी की ओर से कीर्ति नगर में प्रधान एवं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल और मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भगत सिंह के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरतः कुलदीप धामी
इस मौके पर प्रधान कुलदीप धामी ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए अपने मन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन और उनके सिद्धांतों के बारे में जागरूक करना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष, विचारों और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा ले सके।
इस अवसर पर मनीष पाल, आशीष सोनू, रामयश पाल, ओंकार सिंह, उमेश गुप्ता, उमा शंकर, श्याम कुमार, मनी कुमार, दलजीत सिंह, शंभू कुमार, पप्पू कुमार, सूरज, राणा, मुनीश कुमार, सुखविंदर सिंह, अक्षय कुमार, अनिल कुमार सहित सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।











