Tuesday, September 29, 2026
Home Latest लवली यूनिवर्सिटी घटनाक्रम की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच करवाई जाये: सूद

लवली यूनिवर्सिटी घटनाक्रम की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच करवाई जाये: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले  दो दिनों  से  लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के छात्रों द्वारा जबरदस्त संघर्ष  किया जा रहा है। जिसमे  पुलिस द्वारा छात्रों को उकसाने के लिए बहुत से छात्रों की निर्मम पिटाई की तथा छात्राओं समेत उन्हें घसीटा गया। जिससे बहुत से छात्र-छात्रओं को गंभीर चोटे भी आई। इस घटना क्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि सारे घटनाक्रम में सरकार तथा पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की शुरुआत लवली यूनिवर्सिटी में पढ़ रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की अफवाह से शुरू हुई जिसके कारण छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रंबधन के खिलाफ जबरदस्त हंगामा तथा नारेबाज़ी की।  

Advertisements

पुलिस ने  मामले को शांतमई ढंग से निपटाने की बजाये छात्रों के साथ मारपीट की तथा उन्हें घसीटा गया जिससे मामला और बढ़ गया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यूनिवर्सिटी परिसर में भारी संख्या में गुंडा तत्व भी पहुंच गए। सवाल यह पैदा होता है कि जो गुंडे हथियार  लेकर यूनिवर्सिटी में पहुंचे वो कौन थे तथा वह किसके कहने पर वहां पहुंचे ? क्योकि उनके हथियारों से कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी, जिससे पुरे पंजाब का महौल विगड़ जाता। क्योकि  आम आदमी पार्टी सरकार विश्व विद्यालय के प्रबंधन से पहले ही नाराज है। इसलिए सरकार की भूमिका की जांच होना भी जरूरी है। इस घटना से जंतर-मंतर पर CJP द्वारा किये गए प्रोटैस्ट की पुनर्वृति की झलक मिलती है क्योकि वहां भी छात्रों के प्रोटेस्ट में हथियारबंद गुंडे दिखाई दिए थे। सूद ने कहा है कि पंजाब सरकार की एजेंसियों द्वारा इस घटनाक्रम के सही कारणों का पता लगाया जाना संभव नहीं है। इसलिए इसकी जांच केंद्र सरकार NIA या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी द्वारा करवाए ताकि पंजाब  के लोगो के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here