
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड में मां गंगा जी की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिशू बहल, रेणू, केलाश, आयुषी, रिद्धए, मानविक ने श्रद्धापूर्वक मां गंगा जी की आरती की। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गंगा जी के जयकारों के साथ धाम परिसर को गुंजायमान कर दिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।

इस मौके पर प्रधान श्यामलाल, विजय कश्यप, कुलदीपक मल्होत्रा, अश्वनी शर्मा छोटा, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, करमजीत सैनी, पुनीत शर्मा, हरि सिंह सैनी, अशोक कुमार, विशाल कुमार, नीरज, अशमान शर्मा आदि मौजूद रहे।












