Wednesday, November 11, 2026
Home hoshiarpur रामलीला कमेटी ने निकाली शोभायात्रा, झंडे की रस्म अदा की

रामलीला कमेटी ने निकाली शोभायात्रा, झंडे की रस्म अदा की

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), बिमल पराशर। रामलीला कमेटी दसूहा के अध्यक्ष नरिंदर कुमार टप्पू के योग्य नेतृत्व में प्राचीन महावीर मंदिर दसूहा से शोभा यात्रा निकाली गई। शहर निवासियों द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा की गई।

Advertisements

शोभा यात्रा दसूहा के प्राचीन पांडव सरोवर पर समाप्त हुई तथा अध्यक्ष नरिंदर कुमार टप्पू के योग्य नेतृत्व में हिंदू रीति रिवाजो अनुसार झंडे की रसम अदा की गई। जिसमें शहर निवासी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रेम कुमार सोहल, ईशान पराशर, पूर्व विधायक अरुण मिक्की डोगरा , हनी बाबा, मोनू भंडारी, पंडित पुरुषोत्तम लाल , कामरेड विजय कुमार शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में शहर निवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here