
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के ध्वज की शोभायात्रा 25 सितंबर दिन शुक्रवार को निकाली जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि इस उपलक्ष्य में श्री सुन्दर काण्ड का पाठ 3 से 5 बजे तक श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनक मंडी चौक (बैंक बाजार) में किया जाएगा।

इसके उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई चोअ पार स्थित बगीची स्वामी मोहन नंद आश्रम में सम्पन्न होगी। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वह तय समयानुसार सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनक मंडी चौक में पहुंचकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं और प्रभु राम की महिमा का गुणगान करें।












