Sunday, October 18, 2026
Home hoshiarpur आउटसोर्स मुलाजिमों ने इनसोर्स संबंधी नोटीफिकेशन की कापी मेयर को सौंपी

आउटसोर्स मुलाजिमों ने इनसोर्स संबंधी नोटीफिकेशन की कापी मेयर को सौंपी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन के सदस्यों ने प्रधान कमल भट्टी की अगुवाई में मेयर परवीन लत्ता सैनी से भेंट की और उन्हें सरकार द्वारा जारी नोटीफिकेशन की कापी सैंपी। कमल भट्टी ने बताया कि सरकार ने आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मियों को इनसोर्स करने संबंधी नोटीफिकेशन जारी कर दिया है तथा इस संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है, जिससे कर्मियों में खुशी की लहर है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इनसोर्स होने के बाद कर्मियों के पक्के होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस मौके पर मेयर परवीन लत्ता सैनी ने यूनियन सदस्यों को आश्वस्त किया कि नोटीफिकेशन को जल्द लागू किया जाएगा तथा कर्मियों को आउटसोर्स से इनसोर्स किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here