
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : राकेश भार्गव। एक भव्य समारोह में होशियारपुर की पहली महिला मेयर परवीन लत्ता सैनी को सरबत दा भला ट्रस्ट की टीम द्वारा प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।

साहनी ने बताया कि परवीन सैनी पिछले लंबे समय से समाज सेवा में कार्यरत हैं। उन्हें होशियारपुर के सभी वार्डों की समस्याओं का ज्ञान है और आशा है कि वह अपने कार्यकाल में होशियारपुर की जनता को निराश नहीं करेंगी। मेयर परवीन सैनी ने कहा कि जव वह मेयर नहीं थी, तब भी उनके पास जो भी आया, उसे निराश नहीं किया गया। अब तो होशियारपुर वासियों ने उन्हें इस सम्मानजनक पद पर आसीन किया है। वह अवश्य ही सभी की आशाओं के अनुसार कार्य करेंगी।
उन्होंने सरबत दा भला ट्रस्ट के मुख्य संस्थापक डा. एस.पी. सिंह ओबराय का उन द्वारा समाज को दी जा रही बढ़िया सेवाओं के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि विर्ले ही लोग हैं,जो निरंतर बिना किसी लोभ लालच के समाज सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके मनजीत सिंह जंडा, राकेश भार्गव, चंद्र प्रकाश सैनी, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, वरिंदर शर्मा, पार्षद राजेश्वर दयाल वव्वी, बिंदू, मेघा, निक्का सैनी एवं अन्य भी उपस्थित थे।












