
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द लीजेंड डांस अकादमी की ओर से किंग आफ डांस सीज़न-11 2026 फाईनल का आयोजन होशियारपुर के पंजाब युनियवर्सिटी स्वामी सर्वानंदगिरी रिजनल सैंटर में स्टेट लैवल पर करवाया गया। जानकारी देते हुये डायरैक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि होशियारपुर में आयोजित किंग डांस सीज़न-11 में होशियारपुर ज़िले के इलावा पंजाब के अन्य जिलों तथा हिमाचल के बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस प्रोग्राम में मुख्यातिथी के तौर पर डॉ.आशीष सरीन, चीफ गैस्ट के तौर पर उपस्थित हुये तथा बच्चों को डांस के प्रति प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका विष्णु के.सी. (वैस्टर्न डांस जज), हरप्रीत सिंह (फोल्क डांस), गुरनूर कौर (गिद्दा), ने निभाई। इस डांस प्रतियोगिता में हरेक आयु वर्ग की डांस प्रतियोगिता करवाई गई। विजयी रहे प्रतियोगियों को नगद पुरस्कार, ट्राफिया तथा सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस डांस प्रतियोगता मे 4 साल से 9 साल के वर्ग, 10 साल से 14 साल के वर्ग, 15 साल के ऊपर के वर्ग, के बच्चों ने भाग लिया। इस में जुगल प्रतियोगिता तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिता भी करवाई गई।
इस अवसर पर स्पैशल गैस्ट के तौर पर एम.एल.ए. ब्रहमशंकर जिम्पा, मेयर सुरिन्दर कुमार छिन्दा, राजन सैनी, डॉ. रवजोत सिंह के पी.ए. प्रदीप सैनी, सरपंच करनैल सिंह जी उपस्थित हुये तथा उन्होंने बच्चों को आने वाले समय में भी डांस के प्रति जागरूक होने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर मिस निती शर्मा, राजिन्द्र प्रशाद, सुरेश अरोड़ा,विजय अरोड़ा, विपिन कुमार, विक्रमजीत सिंह, जगतार सिंह आदि मौजूद थे। मंच संचालन की भूमिका महक कोटवानी, काव्य तथा आशीष गांधी ने बाखूबी निभाई।












