
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबी सभ्याचारक कमेटी होशियारपुर 30 अगस्त 2026 को पंजाबी शानो शौकत के साथ ”तीयां होशियारपुर दीया ”कार्यक्रम मनाने जा रही है। सोसायटी के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री तीक्षण सूद ने बताया कि कार्यक्रम स्थानीय सिटी सैंटर नजदीक सर्विस क्लब में बाद दोपहर 2 बजे से सांय 6:30 बजे तक चलेगा जिसमें बच्चे तथा वयस्क महिलाएं जिन्होंने प्रविष्टि दी है। पंजाबी परिधान में अपनी कला की प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में भारी गिनती में महिलाओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

प्रेस मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य तयां होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महिलाओं को बुलाया गया है। सोसाईटी की अध्यक्ष मति राकेश सूद पूर्व पार्षद व महामंत्री अर्चना जैन पूर्व ब्लाक समिति सदस्य ने बताया की कार्यक्रम पेश करने के लिए कलाकारों में होड़ से लगी हुई है। अभी तक करीब 45 कार्यक्रम सूचि वद्ध किये जा चुके है। श्री सूद ने कहा कि इस वार भी ”तीयां होशियारपुर दीया ” कार्यक्रम ऐताहासिक यादगार बनेगा। इस मौके पर सोसाइटी के संरक्षक शिव सूद पूर्व मेयर, विजय पठानिया पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, सतीश बावा पूर्व जिला अध्यक्ष, सुरेश भाटिया पूर्व पार्षद व भाजपा जिला महामंत्री, अश्वनी गेंद जिला सचिव भाजपा, सुखबीर सिंह देहाती मंडल अध्यक्ष, कुलवंत कौर, नीरजा बिज उपाध्यक्ष, प्रवीन शर्मा तकनीकी सलाहकार ,कार्यक्रम सलाहकार ज्योती बालिया तथा डॉ. अन्जु भी उपस्थित थे।











