
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। आतंकियों ने पुलवामा में एक मजदूर को गोली मारी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी मुताबक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। पुलिस की ओर से जांच जारी है।












