Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir भाजपा नेताओं ने कृषि विधेयक पर किसानों के साथ की चर्चा, किसान...

भाजपा नेताओं ने कृषि विधेयक पर किसानों के साथ की चर्चा, किसान हित की समझाई बात

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़) 13-10-2020, रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के आधीन ब्लाक महोगला में भाजपा नेताओं ने किसानों के साथ एक बैठक आयोजित कर कृषि विधेयक बिल पर चर्चा की और कहा कि कृषि विधेयक बिल को लेकर देश का किसान वर्ग तो सहमत है, लेकिन विपक्ष के कुछ नेता किसानों को इस बिल को मुद्दा बनाकर गुमराह करने में लगे हैं। परन्तु देश का किसान आज अपना मुनाफा नुकसान की पूरी जानकारी रखता है।

Advertisements

बैठक के दौरान भाजपा के सहप्रभारी रोहित दुबे ने कृषि विधेयक बिल को किसानों के लिए हितेषी बताया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसान हितेषी बिल को किसानों के साथ धोखा बता रही है और इस बिल पर दुष्प्रचार कर रही है। लेकिन, किसान भी इस बिल को लेकर जानते है कि इस कृषि विधेयक बिल से किसानों का ही लाभ है।

उन्होंने कहा कि किसान अब किसी का मोहताज नहीं रहेंगे और बिचौलियों से भी बचेंगे किसान अपना माल फसल देश में कहीं पर भी बेच सकते हैं और यह कृषि विधेयक बिल सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही इसे किसानों के हित में लाकर किसानों को सीधा लाभ दिया है जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा और वह इसका विरोध करने में लगे हैं लेकिन आज किसान जागरूक है किसानों को इस बिल के प्रति जानकारी देने के लिए ही जगह-जगह ऐसी बैठकें आयोजित की जा रही है। वहीं बैठक में किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन कुमार, भाजपा मंडल प्रधान विजय कुमार, भाजपा महासचिव सरदारी लाल ,विक्रम शर्मा आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here