Thursday, October 15, 2026
Home Jammu & Kashmir होटल की गिरी लिफ्ट, 6 पर्यटक घायल, जांच जारी

होटल की गिरी लिफ्ट, 6 पर्यटक घायल, जांच जारी

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में एक होटल के अंदर लिफ्ट गिरने से छह पर्यटक घायल हो गए। हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisements

प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या किसी तकनीकी खामी की वजह से। इसकी जांच जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here