Thursday, October 15, 2026
Home Crime अवैध संबंधों के चलते युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

अवैध संबंधों के चलते युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

बहादुरगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। बहादुरगढ़ के आसौदा थाना क्षेत्र के गांव मांडोठी में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पूर्ण निवासी मांडोठी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई कृष्ण के गांव के ही एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे।

Advertisements

इसी रंजिश के चलते उसके परिजनों ने वीरवार को कृष्ण को घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में आरोपियों ने कृष्ण को गांव के ही महावीर के घर के पास ही छोड़ दिया। परिजन उसे तुरंत सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here