पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल जारी

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़) 13-10-2020, रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पीएचई विभाग में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी रही, इस मौके पर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं अस्थायी कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल पीएचई विभाग के एक्सईएन से भी मिला और अधिकारी ने मानगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

मंगलवार को यूनाइटेड फ्रंट बैनर तले अस्थाई कर्मचारियों ने प्रधान रोमी वर्मा, मोहम्मद यूनुस, जीवन कुमार की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया उनका कहना था कि 12 साल से अधिक समय हो गया है उनको विभाग में काम करते हुए पर सरकार ने आज तक उनको पक्का नहीं किया उनका वेतन भी बढ़ाया नहीं जा रहा, अस्थाई कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया जा रहा, 2 सालों से वेतन भी बकाया पड़ा हुआ है,कोविड महामारी के दौरान भी हम अपना काम पूरी तरह कर रहे हैं बिना वेतन के घर का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है, बार-बार विभाग को और सरकार को अवगत करवाने के बाद भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा जिस कारण मजबूरन हम लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।

अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि बाहरी राज्यों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का प्रति माह वेतन 18,350 रु है जबकि हमारे प्रदेश में 6750 रु. प्रति माह वेतन है वह भी बकाया चल रहा है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी काफी परेशान हैं।

हमारी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाए। हम विभाग को और सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हमें सडक़ों पर उतरकर अपना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेवारी विभाग पर होगी। वहीं अस्थायी कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल पीएचई विभाग के एक्सईइन से मिला मांगो का ज्ञापन सोंपा और पीएचई ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर हल कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here