
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की है। बताया जा रहा है कि उक्त ड्रग तस्कर गोला-बारूद की डिलीवरी देने आए हुए थे और उन लोगों ने यह हथियार किसी को देने थे, जब वह डिलीवरी देने पार्क में पहुंचे तो वहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी क्योंकि पुलिस को इसकी सूचना पहले ही मिल चुकी थी इसी दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और गोलियां पुलिस की गाड़ियों में लग गई।

जब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो फायरिंग दौरान 1 तस्कर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा तस्कर भी घायल हो गया। जानकारी देते पुलिस ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति ड्रग तस्कर, शार्प शूटर और हथियारों की तस्करी भी करते हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।











