Thursday, October 29, 2026
Home Latest ब्रेक फेल होने के कारण कार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत,...

ब्रेक फेल होने के कारण कार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, 1 घायल

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के सिरोही में सड़क हादसा दौरान एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जबकि 1 औरत गंभीर घायल हो गई है। मुतकों की पहचान प्रताप, रामूराम, उषा, पूजा और आशू के रूप में हुई है और घायल की पहचान शारदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह परिवार कार में सवार होकर गुजरात के दाहोद से फलौदी जिले के खारा गांव जा रहे थे और जब यह लोग सारनेश्वर जी पुलिया के पास पहुंचे तो चलती कार की ब्रेक फेल हो गई और कार डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर से टकराने के बाद कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में जा गिरी।

Advertisements

इस दौरान कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया और 1 का ईलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here