
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना दसूहा पुलिस ने सुरिंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी बाकरपुर, थाना भुल्लथ, जिला कपूरथला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत ममला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सुरिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति बलविंदर सिंह 20 जनवरी को विदेश से भारत अपने गांव बाकरपुर आया था।

उन्होंने उन्हें फोन पर बताया था कि वह जमीन संबंधी गांव पस्सी बेट, दसूहा में रमेश कुमार तथा नरिंदर पाल उर्फ निंदी को मिलने के लिए जाना है, जिनके साथ उनकी जमीन खरीदने संबंधी बात चल रही थी और उन्होंने उनके खातों में 2 लाख 80 हजार रुपये डाले थे व उक्त लोग रजिस्टरी के लिए आनाकानी कर रहे थे। उसने बताया कि उसका पति 21 जनवरी को अपने मोटरसाइकल पर गांव पस्सी बेट के लिए घर से गया था। उन्होंने बताया कि वह विदेश से उन्हें फोन करती रही, लेकिन उऩका फोन बंद आता रहा। उसने बताया कि कि इसके बाद उनके भतीजे ने उनकी काफी तलाश की तथा जब वह नहीं मिले तो उसने थाना भुल्लथ में 27 जनवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।
वह भी अपने बेटे मनजिंदर सिंह के साथ विदेश से गांव बाकरपुर आ गई। उसने बताया कि उन्होंने अपने पति बलविंदर सिंह की काफी तलाश की, पर उनका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को उन्हें गांव गालोवाल के पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह का फोन व उन्होंने बताया कि गांव बधोबरकत में जंगलात की जमीन से एक शव बरामद हुआ है, जिसे दसूहा पुलिस ने शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है।
इसके बाद वह गांव के गणमान्य लोगों को साथ लेकर अस्पताल पहुंची तथा जब उन्होंने शव की शिनाख्त की तो वह उनके पति का शव था। शव पर चोटों के निशान थे। उन्होंने शक जाहिर किया कि उनके पति की हत्या रमेश कुमार व नरिंदकपाल उर्फ निंदी ने रुपयों की खातिर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।












