Monday, October 12, 2026
Home Crime NRI के हत्यारे पस्सी बेट निवासी पिता-पुत्र सहित अरगोवाल का जोधा गिरफ्तार

NRI के हत्यारे पस्सी बेट निवासी पिता-पुत्र सहित अरगोवाल का जोधा गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर पुलिस ने थाना दसूहा के तहत गांव बुदोबरकत में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में हत्यारे पिता पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि पुलिस को 1 फरवरी को गांव बुदोबरकत में एक व्यक्ति की हत्या का समाचार मिला था, जिस पर पुलिस ने 2 फरवरी को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस अवसर पर एसपी मेजर सिंह, डीएसपी बलविंदर सिंह जौड़ा, इंस्पैक्टर प्रभजोत कौर व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि शव की पहचान बलविंदर सिंह निवासी बाकरपुर, भुल्लथ, कपूरथला के रुप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश कुमार पुत्र ठाकुर दास व उसका बेटा नरिंदरपाल उर्फ निंदी दोनों निवासी पस्सी बेट, दसूहा तथा जोधा सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी अरगोवाल थाना गढ़दीवाला, जिला होशियारपुर के रुप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के बाद रमेश कुमार व निंदी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिन्होंने बताया कि इस वारदात में शव को खुर्द बुर्द करने में जोधा सिंह भी उनके साथ था। जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुरिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति बलविंदर सिंह 20 जनवरी को विदेश से भारत अपने गांव बाकरपुर आया था।

उन्होंने उन्हें फोन पर बताया था कि वह जमीन संबंधी गांव पस्सी बेट, दसूहा में रमेश कुमार तथा नरिंदर पाल उर्फ निंदी को मिलने के लिए जाना है, जिनके साथ उनकी जमीन खरीदने संबंधी बात चल रही थी और उन्होंने उनके खातों में 2 लाख 80 हजार रुपये डाले थे व उक्त लोग रजिस्टरी के लिए आनाकानी कर रहे थे। उसने बताया कि उसका पति 21 जनवरी को अपने मोटरसाइकल पर गांव पस्सी बेट के लिए घर से गया था। उन्होंने बताया कि वह विदेश से उन्हें फोन करती रही, लेकिन उऩका फोन बंद आता रहा। उसने बताया कि कि इसके बाद उनके भतीजे ने उनकी काफी तलाश की तथा जब वह नहीं मिले तो उसने थाना भुल्लथ में 27 जनवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

वह भी अपने बेटे मनजिंदर सिंह के साथ विदेश से गांव बाकरपुर आ गई। उसने बताया कि उन्होंने अपने पति बलविंदर सिंह की काफी तलाश की, पर उनका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को उन्हें गांव गालोवाल के पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह का फोन व उन्होंने बताया कि गांव बधोबरकत में जंगलात की जमीन से एक शव बरामद हुआ है, जिसे दसूहा पुलिस ने शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है।

इसके बाद वह गांव के गणमान्य लोगों को साथ लेकर अस्पताल पहुंची तथा जब उन्होंने शव की शिनाख्त की तो वह उनके पति का शव था। शव पर चोटों के निशान थे। उन्होंने शक जाहिर किया कि उनके पति की हत्या रमेश कुमार व नरिंदकपाल उर्फ निंदी ने रुपयों की खातिर की है।

एसएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का कुहाड़ा बरामद कर लिया गया है, जबकि मृतक का मोटरसाइकिल एवं उसका पर्स व फोन बरामद करना बाकी है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ होशियारपुर के अलग-अलग थानों में पहले भी मामले दर्ज हैं तथा तीनों अपराधिक प्रवृति के लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here