Wednesday, October 21, 2026
Home Crime 42 गट्टू बरामद होने पर नैफ चावला पर मामला दर्ज, हरियाना पुलिस...

42 गट्टू बरामद होने पर नैफ चावला पर मामला दर्ज, हरियाना पुलिस की कार्यवाही

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), पराशर। गत सायं हरियाना पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा पहले तो मीडिया को जानकारी देने में आनाकानी की जाती रही, लेकिन बात फैलती देख पुलिस ने कार्यवाही में तेजी लाते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी थी।

Advertisements

प्राप्त जानकारी अनुसार एसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे तथा उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नैफ चावला पुत्र हरमेश लाल निवासी शाम चौरासी मार्ग, हरियाना ने अपने घर में चाइना डोर (गट्टू) रखे हुए हैं तथा अगर रेड की जाए तो उसे बरामद किया जा सकता है। इस पर पुलिस ने नैफ के घर रेड की तो उन्हें वहां से भारी मात्रा में चाइना डोर मिली। पुलिस के अनुसार उससे 42 गट्टू बरामद किए गए। जिस पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 व 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here