
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस ने 45 मरले प्लाट के मामले में धोखाधड़ी करके रजिस्ट्री करने के मामले की जांच उपरांत पूर्व रजिस्ट्री क्लर्क पवन कुमार तथा मोहल्ला गढ़ी गेट निवासी शुभम पुत्र राम पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरती पत्नी जसवीर सिंह निवासी रविदास नगर, पुरहीरां ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उनकी 45 मरले जमीन को किसी द्वारा धोखाधड़ी करके उसकी रजिस्ट्री कर दी गई है। जिसकी जांच करके उसे इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इस मामले की जांच उपरांत पुलिस ने उक्त दो आरोपियों के खिलाफ 25 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता 318(4), 336(2), 338, 336(3), 340(2) तथा आईपीएस 420, 465, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।













