Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur 13 अप्रैल को राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी विराट शोभायात्रा

13 अप्रैल को राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी विराट शोभायात्रा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। श्री सनातन धर्म सभा होशियारपुर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 अप्रैल दिन शनिवार को श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र का जन्मोत्सव (राम नवमी) बहुत ही श्रद्धा भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Advertisements

जिसके उपलक्ष्य में विराट शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बैंक बाजार होशियारपुर के प्रांगण से नगर के सभी सज्जनों एवं धार्मिक संस्थाओं को साथ लेकर विविध झांकियां एवं अनेक दृश्यावालियों से सुस्ज्जित होकर बाद दोपहर 5:30 बजे शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई श्री सनातन धर्म संस्कृत कालेज बहादरपुर में विश्रामित होगी।

इस दौरान श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल, चांद नगर की तरफ से इस भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रधान सुभाष तंद्र खुल्लर ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वह इस विराट शोभायात्रा का हिस्सा बनकर श्री राम नाम की पावन ध्वनि और संकीर्तन का आनंद लेकर श्री राम चंद्र का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं पुण्य- यश के भागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here