Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur रिक्की ने बेटे आरव के जन्मदिन पर किया रक्तदान

रिक्की ने बेटे आरव के जन्मदिन पर किया रक्तदान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री चामुण्डा देवी सेवा संघ यूथ ब्लड डोनर आर्गेनाईजऱ बहादुरपुर होशियारपुर की ओर से रिक्की तनेजा ने अपने लडक़े आरव तनेजा के जन्मदिन पर ज़रूरतमंद व्यक्ति को ओ-पॉज़िटव ब्लड सिविल अस्पताल में डोनेट किया। इस अवसर पर रिक्की तनेजा ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से कोई शारीरिक कमज़ोरी नही आती और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पहले ही यूथ क्लब आर्गेनाईजऱ के प्रधान गौरव गौरा को बता चुके है कि अगर किसी ज़रूरतमंद को ओ-पॉज़िटव खून की आवश्यकता पड़ता है तो उसे संपर्क कर ले।

Advertisements

गौरव गौरा ने बताया कि जैसे ही हमने रिक्की तनेजा को ब्लड डोनेट करने के लिए बुलाया वो तुरन्त ही सिवल अस्पताल पहुंच गए और आकर अपना ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर सिवल अस्पताल के डा. सुरिन्द्र सिंह, तरूणदीप सिंह संदल, आरव तनेजा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here