Saturday, October 24, 2026
Home Himachal टौणी देवी में 28 और 29 दिसंबर को होगी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल...

टौणी देवी में 28 और 29 दिसंबर को होगी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन टौणी देवी में 28 और 29 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2005 के बाद जन्मे पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए टौणी देवी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसायी विजय बहल ने की। बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विजय बहल ने बताया कि इस टूर्नामेंट का नाम “तारा रत्न मेमोरियल” रखा गया है और यह दूसरी बार टौणी देवी में आयोजित हो रहा है।

Advertisements

इस बार टूर्नामेंट में एक बदलाव किया गया है। पहले यह अंडर-19 टूर्नामेंट होता था, लेकिन अब इसे अंडर-21 कर दिया गया है। प्रथम पुरस्कार ₹15,000 और द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 रखा गया है। टूर्नामेंट के दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में 29 दिसंबर को पूर्व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आगामी तैयारियों के लिए अगली बैठक 24 दिसंबर को रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here