Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal 30 जनवरी तक खुलेगी टौणी देवी-टपरे सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

30 जनवरी तक खुलेगी टौणी देवी-टपरे सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मरम्मत के चलते करीब तीन सप्ताह से बंद पड़ा टौणी देवी  टपरे रोड 30 जनवरी तक खुलने की उम्मीद है। सड़क पर पेबर टाइल बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। सबसे ज्यादा मुश्किल कला अंब, नाड़सी, खंडेहड़ा की ओर से टौणी देवी  आने वाले वाहनों को हो रही है और लोगों को वाया बसंतपुर, सिसवा, बारी मंदिर का करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर टौणी देवी  पहुंचना पड़ रहा  है।

Advertisements

मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को भारी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग  टौणी देवी   के कनिष्ठ अभियंता विजय  धीमान   ने बताया कि 30 जनवरी तक कार्य पूर्ण होते ही टौणी देवी  टपरे सड़क मार्ग को खोल दिया जाएगा। इस बारे लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के एस डी ओ नीतीश भारद्वाज ने बताया कि कुछ कार्य बचा है जिसे तीन दिन में पूर्ण कर रोड आम वाहनों के लिए खुल जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here