नादौन को सीएम सुक्खू ने दी करीब 25 करोड़ रुपए की सौगात

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने गृह क्षेत्र नादौन के लिए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है।  जिला हमीरपुर के नादौन में 25 करोड़ 84 लाख 86 हज़ार रूपये की लागत से पर्यटन विभाग के बनने वाले होटल की अधिसूचना जारी की है।

Advertisements

इस अधिसूचना का स्वागत करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ,जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, कैप्टन प्रेम चंद, सुनील बिट्टू, डॉक्टर मोहन लाल, भरत भूषण, विवेक कटोच, संतोष संधू, बलजीत संधू, मोती जोशी, रविंद्र गद्दी, शम्मी सोनी, कमल कम्मी, कांता चौधरी, रीना देवी,सरिता कुमारी, मीरा देवी, सोनिया ठाकुर, संजय कुमार, कपिल कुमार, राजिंदर चौधरी बबलू, मोंटी संधू, राजीव जस्सल, अशोक संधू आदि एवं समस्त कांग्रेस संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है एवं उनका आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के विकास को ध्यान में रखते हुए एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को व्यास नदी के तट पर बसे इस ऐतिहासिक नादौन शहर के पर्यटन को पंख लगेगे। नादौन शहर का जहां ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है वहीं दूसरी ओर यहां व्यास नदी में एडवेचर स्पोर्ट्स की आपार संभावनाएं हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here