Thursday, October 29, 2026
Home Himachal गणेश विसर्जन करने गए दो व्यक्ति ब्यास नदी में डूबे, 1 की मौत,...

गणेश विसर्जन करने गए दो व्यक्ति ब्यास नदी में डूबे, 1 की मौत, 1 की तलाश जारी

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर नादौन विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत बड़ा के पास  गणेश विसर्जन करने के लिए गए दो व्यक्तियों की डूबने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक  विनय कुमार पुत्र देशराज गांव नाल्टी तहसील हमीरपुर व्यास नदी में डूब गया है । उसको बचाने के लिए सोनी पुत्र सीताराम गांव चौकी चुकराला डाकघर चोडू ने नदी में डुबकी लगाई कि वह भी डूब गया। स्थानीय लोगों ने सोनी की डेड बॉडी को बाहर निकाल लिया है विनय कुमार की  बॉडी खबर लिखे जाने तक नहीं मिली।

Advertisements

नादौन में व्यापक प्रबंध फिर भी चौड़ू  में क्यों हुआ गणेश विसर्जन

यहां गौर करने वाली बात यह है कि गणेश उत्सव की समाप्ति पर हो रहे बड़ी संख्या में गणेश विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन , नादौन प्रशासन और पुलिस ने नादौन में ब्यास नदी के किनारे व्यापक प्रबंध किए हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां सेफ्टी जैकेट पहने जवान तैनात हैं। एक स्थानीय युवक मंडल के कार्यकर्ता भी  नादौन में गणेश विसर्जन उत्सव में मदद के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद चौडू  में बिना प्रशासन की निगरानी में गणेशा विसर्जन का रिस्क क्यों लिया गया, यह एक बड़ा सवाल है। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमें ब्यास नदी में डूबे दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। क्षेत्र में एक साथ दो व्यक्तियों की डूबने की सूचना के बाद गणेश विसर्जन समारोह गम में तब्दील हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here