Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में दक्षिण कश्मीर के चार जिले: पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में आज मतदान होगा। मतदान के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।

Advertisements

विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में 4, जम्मू में 19 और उधमपुर में 1 विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है। कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here