Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal हमीरपुर आवाहदेवी नेशनल हाईवे तीन पर सीएम हुए गंभीर, मौके पर पहुंचे एनएचएआई...

हमीरपुर आवाहदेवी नेशनल हाईवे तीन पर सीएम हुए गंभीर, मौके पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विवादों से घिरे एनएच 3 को लेकर सुक्खू सरकार भी हरकत में आ गई है। मीडिया में यह मसला लगातार उठता रहा। विधायक कैप्टन रणजीत, चंद्रशेखर और जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने जोर शोर से इस मुद्दे को उठाया था। 

Advertisements

सीएम ने लिया कड़ा संज्ञान

हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य की धीमी गति का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी हरकत में आए हैं।

इन्होंने देखे नेशनल हाईवे तीन के हालात 

राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र पांडे, सहायक अभियंता तन्मय महाजन और अन्य अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने बीते दिनों हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और निर्माण कंपनी को निर्धारित समय अवधि के भीतर इस नेशनल हाईवे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here