
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर के तहत पुलिस थाना भोरंज क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी बाल कृष्ण पुत्र रोशन लाल, निवासी धीरड़ ने पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह घर जा रहे थे, तो रास्ते में उन्होंने एक पलटा हुआ ट्रैक्टर देखा, जिसके नीचे शशि कुमार (पुत्र हेमराज, निवासी धीरड़) दबे हुए थे। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के पीछे लापरवाही मुख्य कारण हो सकती है। वहीं, अभियोग संख्या 142/24 के तहत धारा 281 और 106 बीएनएस में मामला दर्ज कर, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।












