Saturday, October 24, 2026
Home Himachal 21 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, जांच में जुटी पुलिस

21 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के बढ़ेहर गांव से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। यशोदा देवी, पत्नी रविदत्त शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी दिव्या शर्मा 9 दिसंबर 2024 को घर से बिना किसी सूचना के कहीं चली गई।परिवारजन ने युवती के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है और पुलिस से उसकी जल्द खोजबीन की अपील की है।

Advertisements

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती के संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दिव्या किन परिस्थितियों में घर से निकली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवती को जल्द खोजने के लिए पुलिस ने व्यापक प्रयास शुरू कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here