Thursday, October 22, 2026
Home Himachal डीजल चोरी का मामला, 2 पर लगे आरोप, जांच जारी

डीजल चोरी का मामला, 2 पर लगे आरोप, जांच जारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। थाना सदर हमीरपुर में डीजल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जादू कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, जहांगीर हसन निवासी जम्मू-कश्मीर, ने शिकायत दी है कि कर्मवीर राजपूत और कालाराम, निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान, ने प्लांट से डीजल चोरी किया।

Advertisements

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग संख्या 325/24 दिनांक 09.12.24 को धारा 306 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जहांगीर हसन ने आरोप लगाया है कि यह चोरी प्लांट के संचालन में बाधा पहुंचाने के इरादे से की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here