
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कारण हालात बिगड़ते जा रहे है। बारिश पानी लोगों के घरों में जाना शुरू हो गया है। लाहौल स्पीति, चंबा-पांगी और किन्नौर जिला के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से संपर्क कट गया है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने जैसे हालात हैं।


भुतनाथ पुल के पास भी गाड़ियां नाले में बही हैं। लारजी डैम से पानी छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि बरोट में डैम का गेट खोला गया है। क्योंकि बड़ा बंगाल की तरफ बादल फटा है और कुछ गाड़ियां बहीं है। मंडी के बरोट में डैम से खोलने पर उहल नदी का जलस्तर बढ़ा है और अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

डिप्टी डायरेक्टर चंबा ने जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टी की घोषित कर दी है। HP, ICSE और CBSE बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों के लिए यह आदेश लागू होंगे। जिन कक्षाओं के बोर्ड के परीक्षा चल रहे हैं, वह पहले से तय डेटशीट के तहत होंगे। लाहौल स्पीति जिला और पांगी में बीते कल ही छुट्टियां घोषित कर दी गई थी। किन्नौर में स्कूल बंद किए गए हैं।

चंबा के पांगी और मंडी के कुछ इलाकों में स्कूल बंद करने की सूचना है। कुल्लू जिले में भी स्कूलों को पूरी तरह से बंद किया गया है। पुलिस के अनुसार ओट के नजदीक शनि मंदिर के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा, जिसके बाद हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फोरलेन निर्माण में लगी एफकोनास कंपनी की मशीनरी को तुरंत मलबा हटाने के लिए तैनात किया गया।












