Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal जनहित में राधा स्वामी चैरिटेबल हॉस्पिटल को सुचारू संचालन सुनिश्चित करे सरकार:...

जनहित में राधा स्वामी चैरिटेबल हॉस्पिटल को सुचारू संचालन सुनिश्चित करे सरकार: धूमल

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राधा स्वामी सत्संग व्यास द्वारा स्थापित एवं संचालित भोटा चेरिटेबल होस्पिटल विगत कई वर्षों से इलाके के लोगों के लिए उपचार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल भोटा के आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे के 952 गांव की तीन लाख से अधिक की आबादी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। इस अस्पताल में आम जनमानस को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अति उत्तम माहौल में संस्थान प्रबंधन और चिकित्सा टीम द्वारा उपलब्ध लगातार करवाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले कुछ समय के पश्चात इस अस्पताल के संचालक को बंद किए जाने की खबरें कदापि जनहित में नहीं हैं।

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह जी से ऐसे संस्थान के लिए बात की थी। और उनकी कृपा से वर्ष 1999 में इस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक इस अस्पताल ने निरंतर 24 घंटे क्षेत्र के लोगों को समर्पित रहते हुए काम किया एक बढ़िया माहौल में उन्हें बेहतर चिकित्सा संस्थान की सुविधा उपलब्ध करवाई। न जाने कितने हैं लोग अब तक इस संस्थान से उपचार प्राप्त कर अच्छे तरीके से अपना जीवन जी रहे हैं। इस संस्थान का ऐसे बंद हो जाना चिंता का विषय है सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य बुनियादी सुविधाएं होती हैं जिन्हें जनता को उपलब्ध करवाना सरकार का प्रथम कर्तव्य होता है। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के अकेले प्रयास प्राप्त नहीं है ऐसे में इस तरह के चैरिटेबल स्वास्थ्य संस्थान सरकार और जनता दोनों के लिए ही फायदेमंद है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सुझाव देते हुए कहा कि भोटा चैरिटेबल हॉस्पिटल के सुचारू संचालन के लिए सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस उद्देश्य की पूर्ति में जो भी अड़चन आ रही है उसको दूर करना चाहिए। और स्वास्थ्य क्षेत्र में इस अस्पताल की उपस्थित की महत्वता को समझते हुए एक बेहतर माहौल और अनुकूल परिस्थितियां  बनाकर देनी चाहिए ताकि यह संस्थान और अच्छे तरीके से आम जनमानस के स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी समस्याओं को दूर कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here