Friday, October 23, 2026
Home Himachal भोटा में फिर एकत्रित हुई संगत, भाजपा विधायक रणधीर, लखनपाल और आशीष शर्मा...

भोटा में फिर एकत्रित हुई संगत, भाजपा विधायक रणधीर, लखनपाल और आशीष शर्मा भी पहुंचे राधा स्वामी सत्संग ब्यास कैंपस में 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राधा स्वामी सत्संग व्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा में एक बार फिर संगत एकत्रित हुई। अस्पताल को बंद करने तथा जीएसटी के मुद्दे को लेकर लोग चिंता में है। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भी भोटा पहुंचे और अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अस्पताल से जुड़े विवाद और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisements

इस दौरान समस्याओं को सुलझाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण चर्चा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणधीर शर्मा  भी उनके साथ उपस्थित रहे। भाजपा विधायकों ने अधिकारियों और जनता को यह भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को वे  पूरी ताकत और गंभीरता के साथ विधानसभा में उठाएंगे, ताकि इसे जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here