सुजानपुर में भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए प्रलोभन और धमकाने के आरोप

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस पर प्रलोभन और धमकाने वाली राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे लोगों को डराने धमकाने की राजनीति हो रही है। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर सह प्रभारी राजेश्वर कटोच ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत उटपुर में दर्जनों  परिवार कांग्रेस छोड़  भाजपा में शामिल हुए ।

Advertisements

यह लोग अपनी मर्जी सहमति और बिना किसी प्रलोभन के भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन कांग्रेस की घटिया राजनीति उस समय उजागर हुई जब महिला मंडल सम्मानित करने के बहाने  भाजपा में शामिल हुए लोगों को प्रलोभन देते हुए  राशन एवं अन्य सुविधाएं देने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर एकाएक उनके गले में कांग्रेस के पटके डाल दिए और बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी।  उन्होंने कहा की जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह दिल से और ईमानदारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here