Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal “मेरे इलाके में क्यों कर रहे ठंडे की सप्लाई” और धमका दिया...

“मेरे इलाके में क्यों कर रहे ठंडे की सप्लाई” और धमका दिया सप्लायर, रॉड दिखाकर छीनी नगदी, मामला दर्ज 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर बाजार में ठंडे की सप्लाई को लेकर दो पार्टियां उलझ गई और मामला थाने तक जा पहुंचा। रविवार को कमलेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी दरकोटी  (टौणीदेवी ) ने  पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि जब उनका बेटा सुनील  कोल्ड ड्रिंक्स की सप्लाई लेकर हमीरपुर बाजार में जा रहा  था तो उसे कुछ अज्ञात लोगों ने रोक लिया।

Advertisements

उसे रॉड दिखाकर डराया धमकाया गया । आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी की चाबी निकाल ली और गाड़ी में रखा 22800  रुपए भी छीन लिया।  पुलिस ने इस पर तुरंत कार्यवाही करतें हुए एफआईआर नंबर  251/ 2023 , 19 नवंबर  को धारा 341, 356, 506,34 आईपीसी में दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here