Monday, October 26, 2026
Home Himachal टौणी देवी की अंजलि एनएमएमएस परीक्षा पास करने वाली बनी स्कूल की...

टौणी देवी की अंजलि एनएमएमएस परीक्षा पास करने वाली बनी स्कूल की पहली छात्रा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: जिस दुनिया में शिक्षा को सबसे कीमती संपत्ति माना गया है, वहां जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो बुनियादी प्राथमिक स्तर की शिक्षा का खर्च भी नहीं उठा सकता। जिसके चलते कई बार मेधावी छात्रों को सिर्फ इसलिए स्कूल छोड़ना पड़ता है, क्योंकि परिवार के वित्तीय संकट के कारण वो उच्च शिक्षा का खर्च नहीं उठा पाते।

Advertisements

इसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने प्रतिभाशाली छात्रों के लिए वर्ष 2008 में राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) शुरू की थी, जिसका एकमात्र उद्देश्य प्रतिभाशाली और वंचित छात्रों को अपनी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के स्तर को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि कक्षा 8 के बाद स्कूल छोड़ने की दर में सुधार हो सके।

इसमें 4 वर्ष तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि बच्चों को माध्यमिक स्तर पर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए मिलती है है। इसकी चयन परीक्षा प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अपने संबंधित छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इन परीक्षणों में एक मानसिक क्षमता परीक्षण और एक शैक्षिक योग्यता परीक्षण शामिल है जिनके दिशानिर्देश एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। आवेदकों को प्रत्येक परीक्षा अधिकतम 90 मिनट की समयावधि में पूरी करनी होती है।

इसी परीक्षा को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की नवमी कक्षा की छात्रा अंजलि ने पहली बार स्कूल के किसी भी छात्र द्वारा उतीर्ण करके पाठशाला का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि इस छात्रवृति के लिए अध्यापकों विशेष कर अदिति, नेहा और बीएड प्रशिक्षुओं पल्लवी, शालिनी, अनुष्का, प्रियंका एवं अन्य के सहयोग से अतिरिक्त कक्षाओं का लगातार आयोजन किया गया। जिसके फलस्वरूप आज ऐसा परिणाम देखने को मिला है।

गाँव टपरे के मंजीत एवं विन्द्रावती की इस होनहार बेटी ने जिला हमीरपुर में चयनित 51 विधार्थियों में अपनी जगह बनाते हुए सफलता हासिल की जिसके लिए उसे अगले चार साल तक 1000 रुपए प्रति माह के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलेगी । उन्होंने अंजलि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए बाकी बच्चों से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया वहीँ अंजलि ने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं करवाई गयी मेहनत को दिया इस मौके पर सतीश, कविता, रवि, हेमलाल, सुरेश, राजेश, लीना, सुनीता, तनु, मनोज, कृष्ण, संजीव, संजय, सुमन सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here