
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। उल्लेखनीय है की 29 जून को प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर से भव्य रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है इस उयलक्ष में इस्ककॉन द्वारा शहर में 40 संध्या हरिनाम फेरिया निकाली जा रही हैँ। इस लड़ी में रविवार को इस्कान कपुरथला की ओर से दुसरी संध्या फ़ेरी का आगाज किया गया। इस्कान कपूरथला के वरिष्ठ पदाधिकारी नीरज अग्रवाल (नकुल दास) ने बताया की ये संध्या फ़ेरी नरंजन नगर में ओम प्रकाश ग्रोवर, और पवन ग्रोवर जी के निवास स्थान से बहुत ही हर्षउल्लास के साथ शुरू की गई। जो विभिन्न गली मोहाले से निकल कर कृष्ण सेठी, बलदेव सेठी जी के निवास स्थान पर जाकर समाप्त हुई।

भक्तो मे बहुत उत्साह देखने को मिल रहा था। मोहल्ला निवासीयो ने भगवान जगन्नाथ जी की पालकी का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। साथ चल रहे भक्तों को मोहल्ला निवासिओं ने जल, सोडा और स्नैक्स का लंगर भी लगाया। स्माप्ति की आरती के बाद भगवान् को भोग लगाकर लंगर प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरण किया गया। नीरज अग्रवाल जी ने बताया की रथ यात्रा में हमारा भाव केसा होना चाहिए। उन्होंने सभी शहर निवासिओं से प्रार्थना की है की सभी इन संध्या हरिनाम फेरिओं में आकर भगवान् के नामों का गुणगान करें।










