Sunday, October 25, 2026
Home Latest लाहौरी गेट थाने के बाहर ठेका अहाता-कौन सा नेता या अधिकारी इसकी...

लाहौरी गेट थाने के बाहर ठेका अहाता-कौन सा नेता या अधिकारी इसकी कमाई का भागीदार: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर ओमप्रकाश सोनी ने लोहगढ़ से सरकुलर रोड को नए सिरे से बनाने के लिए 125 करोड़ रुपये की लागत के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था। लंबा समय बीत गया। विशेष कुछ तो बना नहीं, पर फुटपाथ चौड़े और सड़कें छोटी कर दी गईं। फुटपाथों से गरीब की रेहड़ी, छोटे मोटे खोखे हटा दिए। वृक्ष सारे काट दिए गए, पर जो सरकारी मेहरबानी बनी रही वह लाहौरी गेट थाने के आगे फुटपाथ पर बने शराब के ठेके पर रही। ठेका साथ में अहाता और मांस मछली के खोखे। इनको हटाने की जुर्रत प्रशासन नहीं कर सका।

Advertisements

संदीप रिषी ने मार्च 2023 में इसे उठाने की बात कही थी। मेरी जानकारी के अनुसार किसी नेता के रिश्तेदारों का यह ठेका बना रहे इसलिए सरकारी आदेश यह मिल गया कि यहां से कमाई ज्यादा होती है, ठेका न उठाया जाए। सरकार के लिए यह कहा जा सकता है कि गरीबों की जो कमाई होती थी उस पर तो डिच या बुल्डोजर चला दिया गया, पर ठेके का नशा इतना चढ़ा कि आज भी पुलिस स्टेशन के बाहर स्मार्ट सिटी योजना का नाक कटवाने के लिए और इलाके के लोगों को परेशान करने के लिए इसे रखा है। अमृतसर नगर निगम और पंजाब सरकार से मेरा यह अब आखिरी बार प्रश्न है कि अगर तो इसे 2 जून तक उठा सकते हैं तो ठीक है, नहीं तो चुनावों के बाद यहीं बैठ कर पंजाब की जनता को बताउगी कि प्रशासन का शराब प्रेम और नेताओं से डर कितना है। ठेका फुटपाथ से उठाना ही पड़ेगा अन्यथा जो पहले वृक्ष और दुकानें थीं वे फुटपाथ पर लगा दिए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here