Friday, October 23, 2026
Home Himachal गब्बा के लोगों ने सड़क निकाल पेश की मिसाल अब सरकार करेगी...

गब्बा के लोगों ने सड़क निकाल पेश की मिसाल अब सरकार करेगी आगे के काम: राजेश ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। बमसन ब्लाक की टपरे पंचायत के गब्बा गांव के लोगों द्वारा अपने ही बलबूते आधा किलोमीटर सड़क बनाए जाने के बाद अब सरकार आगे का काम करेगी। सड़क पर डंगे लगाने और इसे पक्का करने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है।  यह बात जिला  किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व  में प्रदेश के हर कोने में विकास की लौ पहुंच रही है।  ऐसे में गब्बा गांव के लोगों द्वारा पेश की गई मिसाल को प्रदेश भर में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। उन्होंने कोटलू गांव के लोगों का भी आभार जताया जिन्होंने सड़क के लिए अपनी जमीन दे दी।

Advertisements

राजेश ठाकुर ने बताया कि इससे पहले बग्गी गांव के लोगों ने भी हिम्मत जुटा सड़क बना डाली। जैसे ही सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बने तो बग्गी गांव को भी पक्की सड़क बनाकर दे दी गई।  राजेश ठाकुर ने बताया कि जल्दी ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा तय हो रहा है जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। राजेश  ठाकुर ने बताया  कि टोनी देवी में पुलिस चौकी को अपग्रेड कर पुलिस थाना, सब ट्रेज़री तथा एसडीएम कार्यालय खुलवाने के लिए  प्रयास किए जा रहे हैं तथा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिल इन्हें शीघ्र अमली जामा पहनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here