Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal राहत: कोल्हूसिद्ध मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए पहुंचा दिया निर्माण कंपनी ने मैटेरियल, रविवार...

राहत: कोल्हूसिद्ध मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए पहुंचा दिया निर्माण कंपनी ने मैटेरियल, रविवार को लेंगे ग्रामीण का जायजा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के बमसन क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन कोल्हू सिद्ध मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए नेशनल हाइवे निर्माण कंपनी ने कमर कस ली है। निर्माण कंपनी ने शनिवार को मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए निर्माण सामग्री पहुंचाना शुरू कर दी है। निर्माण कंपनी के इस कार्य का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। इससे पहले कंपनी के मजदूरों ने मंदिर परिसर में पड़ी बड़ी चट्टानों और मलबे को हटा कर  सफाई कर दी थी। नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान मंदिर में हुए नुकसान को देख स्थानीय ग्रामीणों की भावनाएं भड़क गई थीं और उन्होंने इसके विरोध में रविवार 20 अक्टूबर को निर्माण कंपनी का प्लांट बंद करने और गाड़ियां रोकने का अल्टीमेटम दे दिया था।

Advertisements

अब तक कोल्हूसिद्ध बचाओ अभियान में इनका मिला समर्थन

इस बीच पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, मोक्ष धाम कमेटी  महिला मंडल बारी, महिला मंडल झणिक्कर मंदिर कमेटी बारी, मंदिर कमेटी टोणी देवी, व्यापार मंडल  और अन्य सामाजिक संगठनों ने कोल्हू सिद्ध मंदिर को पहुंचे नुकसान को लेकर विरोध जताया था।

रविवार 11 बजे को ग्रामीण लेंगे जायजा

इसके बाद तेजी से घटे घटनाक्रम में निर्माण कंपनी हरकत में आई और मंदिर परिसर में पड़े मलबे को हटाना शुरू कर दिया । निर्माण कंपनी द्वारा किए  जा रहे पुनर्निमाण के कार्यों का जायजा लेने के लिए ग्रामीण रविवार को सुबह 11 बजे फिर कोल्हू सिद्ध मंदिर में जुटेंगे।  

शीघ्र शुरू हो पुनर्निर्माण कार्य: ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीणों रघुबीर सिंह चौहान, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, सुनील चौहान, देश राज चौहान, भूमि राज चौहान, हरबंस सिंह, बलवंत चौहान, जय राज चौहान, प्रीतम चौहान, प्रताप चंद, प्रमोद चंद, रजनीश शर्मा, जगदीश चौहान, हेमराज, पुरषोत्तम चौहान, राकेश कुमार, रिंकू चौहान, महिला मंडल बारीं तथा अन्य सामाजिक संगठनों ने कहा है कि निर्माण कंपनी खंडित मंदिर परिसर को शीघ्र बनाना शुरू करे।

क्या कहते है निर्माण कंपनी के अधिकारी

इस बारे में एनएच निर्माण कंपनी के एडिशनल जीएम मुकेश गुप्ता, परवीन कुमार  और सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि कोल्हू सिद्ध मंदिर से मलबा हटा दिया गया है। पुनर्निर्माण के लिए मैटेरियल  मंदिर परिसर में पहुंचा दिया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here