Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal जिला परिषद हमीरपुर की बैठक में उठे जनहित के एक दर्जन मुद्दे

जिला परिषद हमीरपुर की बैठक में उठे जनहित के एक दर्जन मुद्दे

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला परिषद हमीरपुर की बुधवार को आयोजित बैठक में जनहित के करीब एक दर्जन मुद्दे उठाए गए। खनन माफिया से लेकर बिजली की समस्यायों को जिला परिषद सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों ने इन समस्यायों को हल करने में हो रही देरी बारे अपने जबाव बैठक में दिए। समीरपुर जिला परिषद वार्ड से सदस्य पवन कुमार ने  मैडिकल कालेज अस्पताल  हमीरपुर में पर्ची काऊंटर पर मरीजों को आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न ओपीडी के डाक्टर और प्रयोगशालाएं ऊपरी मंजिल पर हैं जबकि पर्ची  काउंटर धरातल पर है। इसे शिफ्ट किया जाए। जिला पार्रषद सदस्य रमन कुमार ने फाफड़ रोड पर वार्षशालिका बनने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की।

Advertisements

जिप सदस्य संजय कुमार ने धनेटा बाद स्टैंड तथा अन्य स्थानों पर हैंड पंप लगाने बारे सभा का ध्यान आकर्षित किया। सदस्य पवन कुमार तरकबाड़ी बाजार में सड़क की नालियों को तुरंत ठीक करने की मांग उठाई। सदस्य राजकुमारी द्वारा धमरोल पीएचसी के भवन निर्माण बारे मुद्दा उठाया। जिला परिषद चेयरमैन ववली देवी ने टौणी देवी में विद्युत समस्या  तथा खैरो के पेड़ों की कटाई तथा टपरे में पेयजल पाईप लाईन रास्तों के मध्य बिछाने पर सवाल उठाए और संबंधित अधिकारियों को  इसे ठीक करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here